हजारीबाग

हजारीबाग में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स का राज्य स्तरीय महाकुंभ 18 मई को, राष्ट्रीय महासचिव होंगे मुख्य अतिथि

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। आल इंडिया फेयर Price Shop Dealer Association, हजारीबाग जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 27 अप्रैल 2026 को अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर लाइब्रेरी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिन्हा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 मई 2026 को हजारीबाग में आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
सम्मेलन को लेकर डीलरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल डीलरों की समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बनेगा, बल्कि जन वितरण प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।
इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री विश्वाभर बसु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला इकाई के सदस्यों में खासा उत्साह है।
बैठक में जिला कार्यसमिति के सदस्य राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, अर्चना सिन्हा, खुर्शीद आलम, दिलीप पासवान, भोला सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर पांडे, धनेश्वर महतो, अनुपम सिंह, संजय सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने सभी सदस्यों से सम्मेलन की सफलता हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन झारखंड के डीलरों की एकता, शक्ति और संगठन की मजबूती का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

सदर प्रखंड-अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं...

हजारीबाग

हजारीबाग में गूंजेगा क्रिकेट का जुनून, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 30 अप्रैल को

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड के उभरते क्रिकेट सितारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने...

हजारीबाग

कोर्रा पुलिस की बड़ी सफलता: संगीन कांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365newsहजारीबाग। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही कोर्रा...