हजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की लापरवाही उजागर

Share
Share
Khabar365news

करोड़ों की मशीनें बेकार, सफाई व्यवस्था चरमराई

करोड़ों कि मशीन देखकर चौंक गए महापौर अरविन्द कुमार राणा

हजारीबाग। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर हजारीबाग नगर निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हजारीबाग महापौर अरविन्द कुमार राणा ने दो दिन पहले हजारीबाग उपायुक्त हेमंत बेस के साथ औपचारिक मुलाकात में सह बैठक में यह साफ तौर पर स्वीकार किया गया कि शहर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। शहर के कई इलाकों में फैली गंदगी न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि नगर निगम की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।


मंगलवार को हजारीबाग महापौर अरविन्द कुमार राणा ने नगर निगम परिसर स्थित यार्ड के निरीक्षण में स्थिति और भी चिंताजनक पाई गई। करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गई आधुनिक सफाई मशीनें—जैसे स्वीपिंग मशीन, टॉयलेट टैंक सफाई वाहन, टिपर, जेसीबी और डंपर—लंबे समय से अनुपयोगी स्थिति में खड़ी हैं और धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई वाहन मामूली मरम्मत के बाद फिर से उपयोग में लाए जा सकते हैं, लेकिन उनकी देखरेख के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
इतना ही नहीं, हाल ही में खरीदे गए नए ट्रैक्टर भी बिना चालक के यार्ड में खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब चालक की व्यवस्था ही नहीं थी, तो इनकी खरीद क्यों की गई? निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि तीन फॉगिंग मशीनों में से दो मामूली खराबी के कारण बंद पड़ी हैं, जिससे मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर भी असर पड़ रहा है। इसके अलावा कचरा उठाव के लिए खरीदे गए सैकड़ों डस्टबिन और फाइबर ट्रॉली भी अनुपयोगी स्थिति में पड़े हैं।
इस पूरी स्थिति से यह स्पष्ट है कि नगर निगम के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बल्कि कमी है तो इच्छाशक्ति, समन्वय और जवाबदेही की। पिछले एक दशक में सफाई कर्मियों (सफाई मित्रों) की नई नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि शहर का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मियों के वेतन के लिए निर्धारित राशि का उपयोग भी अन्य कार्यों में किया गया, जिससे व्यवस्था और कमजोर हो गई।हजारीबाग समाजसेवी और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, तो हजारीबाग को स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल स्थिति यह है कि संसाधन होते हुए भी उनका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
जिला प्रशासन ने अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय करने के संकेत दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी खर्चों की जांच की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने का भी जरूरत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

सदर प्रखंड-अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं...

हजारीबाग

हजारीबाग में गूंजेगा क्रिकेट का जुनून, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 30 अप्रैल को

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड के उभरते क्रिकेट सितारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने...

हजारीबाग

कोर्रा पुलिस की बड़ी सफलता: संगीन कांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365newsहजारीबाग। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही कोर्रा...