BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

घर बुलाकर बेहोश किया, अश्लील वीडियो बनाकर 4 लाख वसूले

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में हनीट्रैप से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर सोशल मीडिया के जरिए एक व्यवसायी को जाल में फंसाकर ठगी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सरायढेला निवासी एक व्यवसायी की आरोपी महिला से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। 28 अप्रैल को महिला ने उसे मिलने के लिए लोयाबाद स्थित अपने घर बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो बना लिया गया।

वीडियो वायरल की धमकी देकर लाखों की वसूली
घटना के बाद गिरोह के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। डर के कारण पीड़ित से करीब 4 लाख रुपये वसूले गए, जबकि कुल 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रकम निकाली और गहने भी ले लिए।

गिरोह में कई लोग शामिल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में कई युवक-युवतियां शामिल हैं, जो इसी तरह लोगों को निशाना बनाते हैं। महिला के पति समेत अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है। लोयाबाद थाना प्रभारी टीकू प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में डीएवी पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल टाउनशिप, पतरातू में डीएवी पब्लिक...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में तिलक समारोह में फायरिंग, पंडित के पैर और युवक की पीठ में लगी गोली

Khabar365newsपलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित भगत तेंदुआ गांव में तिलक...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के इस स्कूल में मौत के साए में भविष्य

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड अंतर्गत उदलबनी पंचायत से शिक्षा व्यवस्था की एक डरावनी तस्वीर...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

संदिग्ध हालात में मिला बीजेपी नेता का शव,

Khabar365newsधनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली...