Home Jharkhand विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से लोहरदगा कोर्ट कंपाउंड में लगा नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल
JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से लोहरदगा कोर्ट कंपाउंड में लगा नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

Share
Share

लोहरदगा । लोहरदगा के जनता के समस्याओं का समाधान माननीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का हमेशा उद्देश्य – निशीथ जायसवाल

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट कंपाउंड, जिला समाहरणालय के समीप स्थापित 25 केवीए क्षमता का पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्थानीय निवासियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।इस समस्या के समाधान हेतु कोर्ट कंपाउंड के निवासियों एवं छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्क्स यूनियन के श्रमिक प्रतिनिधि संदीप कुजूर एवं अन्य जनता के द्वारा माननीय विधायक लोहरदगा डॉ. श्री रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि श्री निशीथ जायसवाल को लिखित आवेदन सौंपा गया था।

आवेदन प्राप्त होते ही माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री निशीथ जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति विभाग, लोहरदगा से संपर्क किया। उनके आग्रह पर संज्ञान में लिया गया और जनता के समस्या को देखते हुवे जिला विद्युत अभियंता के माध्यम से पुराने खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर कोर्ट कंपाउंड क्षेत्र में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।स्थापना के पश्चात नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन स्थानीय जनता द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों ने माननीय विधायक एवं उनके प्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया। माननीय विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि माननीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा हमेशा जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्राथमिकता रही है जिससे आगे बढ़ाई जा रही है साथ ही भविष्य में भी इस तरह के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...