BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में बारातियों से भरी बस हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के पांकी थानाक्षेत्र के गढ़गांव इलाके में बारात लेकर जा रही एक बस बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बस के ऊपर बैठे चार लोग अचानक हाई वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बारात पाटन थाना क्षेत्र के मालगांव से लावालौंग के रिमी रामपुर गांव जा रही थी। इसी दौरान पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव में बस के ऊपर बैठे चार बाराती हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। हादसे के समय बस के अंदर बैठे अन्य लोगों को भी बिजली का झटका महसूस हुआ, जिससे कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना होते ही बस चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को आगे बढ़ा दिया, जिससे बिजली तार का संपर्क टूट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चालक समय पर बस नहीं बढ़ाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। सभी पाटन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों के सिर और गर्दन के हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। वहीं राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के एक स्कूल में मिली नाबालिग लड़की की लाश,

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सोपोडेरा स्थित राजकीय...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

शादी समारोह में जा रही बस हादसे का शिकार, 20 घायल;

Khabar365newsरांची से थोड़ी दूर स्थित दुलमी गांव के पास शुक्रवार देर रात...

Jharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा मंडल कारा में DC-SP का औचक निरीक्षण

Khabar365newsशनिवार सुबह जेल प्रशासन में पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा,

Khabar365newsनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर शुक्रवार की देर रात एक...