हजारीबाग

कुशल नेतृत्व और बेहतर पुलिसिंग का मिला सम्मान, अजीत कुमार बने चरही थाना प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका और जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग की पहचान बना चुके पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार ने अब चरही थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे कोर्रा थाना प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां उनके कार्यकाल को काफी प्रभावशाली माना गया।
कोर्रा थाना में रहते हुए अजीत कुमार ने अपराधियों पर लगातार नकेल कसने, विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने का सराहनीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल उद्भेदन हुआ, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी उनकी भूमिका अहम रही।
जनता के प्रति सहज व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष कार्यशैली ने उन्हें एक लोकप्रिय थाना प्रभारी के रूप में पहचान दिलाई। यही कारण है कि विभाग ने उनके उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें चरही थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पदभार ग्रहण के दौरान वर्तमान थाना प्रभारी चरही,सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अजीत कुमार ने कहा कि चरही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाना तथा जनता के विश्वास को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उनकी नई पदस्थापना से चरही क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

छड़वा मोहर्रम मैदान की बड़ी समस्या का होगा समाधान, डीसी के निर्देश पर हटेंगे 11 हजार और 33 हजार वोल्ट के बिजली तार

Khabar365news हजारीबाग। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न...

हजारीबाग

मुहर्रम को लेकर कटकमदाग पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Khabar365newsहजारीबाग/कटकमदाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण...