हजारीबाग

बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान, नमेधारी रजक बने कोर्रा थाना के नए प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के चर्चित कोर्रा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में नमेधारी रजक ने पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान थाना प्रभारी अजीत कुमार ने औपचारिक रूप से उन्हें पदभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नमेधारी रजक इससे पहले सदर थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपनी सक्रियता, अनुशासित कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में प्रभावशाली भूमिका निभाकर विभाग और आम लोगों के बीच खास पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में कई मामलों में त्वरित कार्रवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।
जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार और ईमानदार पुलिसिंग के कारण नमेधारी रजक को विभाग में एक कर्मठ और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में देखा जाता है। उनके उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए विभाग ने उन्हें कोर्रा जैसे महत्वपूर्ण थाना की कमान सौंपी है, जिसे उनके कार्यों का सम्मान और इनाम माना जा रहा है।
पदभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। सहयोगियों एवं पुलिसकर्मियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई।
नए थाना प्रभारी नमेधारी रजक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत रखना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और आम जनता का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता होगी।
कोर्रा थाना में उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्रवासियों में भी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की नई उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...