हजारीबाग

सराहनीय कार्यशैली और दमदार पुलिसिंग का मिला सम्मान, मुकेश सिंह बने मुफस्सिल थाना के नए प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के महत्वपूर्ण मुफस्सिल थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में मुकेश सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णवाल ने औपचारिक रूप से उन्हें पदभार सौंपते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुकेश सिंह इससे पहले सदर थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपनी सक्रिय कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और अपराध नियंत्रण में प्रभावशाली भूमिका निभाकर अलग पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई मामलों में तत्परता दिखाते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को न्याय दिलाने में अहम योगदान दिया।
उनकी ईमानदार कार्यशैली, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने उन्हें पुलिस विभाग के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय बनाया। विभाग ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें मुफस्सिल थाना जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे उनके सराहनीय कार्यों का सम्मान और इनाम माना जा रहा है।
पदभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीद जताई।
नए थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध एवं नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मुफस्सिल थाना में उनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में भी बेहतर पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...