हजारीबाग

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर एचजेडबी आरोग्यम संस्थानों में सम्मान समारोह आयोजित

Share
Share
Khabar365news

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अस्पतालों में केक काटकर नर्सिंग कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे बड़ी पहचान : प्रीति जैन

नर्सिंग केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का सबसे बड़ा उदाहरण है : जया सिंह

हजारीबाग

एचजेडबी आरोग्यम नर्सिंग इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर मंगलवार को गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निर्देशिका प्रीति जैन, एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल की प्रशासक जया सिंह, प्राचार्य, शिक्षकों एवं चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत आधुनिक नर्सिंग सेवा की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं विचार अभिव्यक्ति के माध्यम से नर्सिंग पेशे की गरिमा, सेवा भावना और मानवता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा को समाज की आधारभूत और सबसे संवेदनशील सेवाओं में से एक बताया गया। इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका प्रीति जैन ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, करुणा और सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं प्रशासक जया सिंह ने कहा कि मरीजों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और समाज को उनके योगदान का सदैव सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान नर्सिंग कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की निर्देशिका प्रीति जैन एवं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ के बीच केक काटकर नर्सिंग दिवस मनाया गया। यहां प्रशासक जया सिंह ने सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान एवं अस्पताल परिवार के कई चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण सम्मान, उत्साह और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग – हज़ारीबाग़ कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में आयोजित...

हजारीबाग

हजारीबाग में 18 मई को होगा जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का राज्य स्तरीय महा सम्मेलन, तैयारी बैठक संपन्न

Khabar365newsहजारीबाग : जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार...

हजारीबाग

कटकमसांडी प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

Khabar365newsकटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2027...