हजारीबाग

कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग – हज़ारीबाग़ कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों के द्वारा समाज की बच्चियों को डॉक्टर और इंजिनियर बनने पर शॉल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के मुख्य संरक्षक हजारीबाग आरटीओ विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जिन्होंने न सिर्फ बच्चों को सम्मानित किया बल्कि बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए आने वाले समय में समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने की सलाह भी दी। विजय कुमार ने कार्यकर्म में उपस्थित सभी सदस्यों से विशेष आग्रह भी किया कि आने वाले समय में हम अपने बच्चों को जागरूक करे, ताकि वे भी समाज का आईना बन सके। जेएमएम नेता रामा सोनी की बेटी ज्योति कुमारी डॉ बनी है, वहीं मंडई के रहने वाले अजय सोनी की बेटी आशु कुमारी इंजीनियर बनी है।इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली बच्चियों ने अपना सारा क्रेडिट अपने माता – पिता और परिवार वाले को दिया है ।कार्यकर्म के पूर्व कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों के द्वारा के द्वारा बुलाए गए । अतिथियों का शॉल देकर स्वागत किया गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक विजय कुमार संरक्षक, डा कैलाश वर्मा , संरक्षक रामा सोनी, अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, महासचिव संजय कुमार, सचिव जितेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष रंजीत सोनी, उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी ,वीरेंद्र सोनी,कन्हैया सोनी, सुरेन्द्र सोनी, विधि सलाहकार सत्य प्रकाश बबलू के साथ समाज के गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsपदमा/हजारीबाग: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने एक बार...

हजारीबाग

आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

Khabar365newsमनोकामना नाथ मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ निःशुल्क...

हजारीबाग

पदमा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsप्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...