केंद्र की मोदी सरकार देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जा रही है – मनोज कुमार महतो
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल परिषद एवं एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू के द्वारा महंगाई एवं पेट्रोल ,डीजल, सीएनजी के मूल्य वृद्धि के खिलाफ यूनियन ऑफिस पीटीपीएस से कटिया चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया
यह विरोध मार्च कटिया चौक में जाकर सभा में तब्दील हो गई उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया एवं केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया गया कि जो पेट्रोल ,डीजल सीएनजी एलपीजी गैस में मूल वृद्धि हुई है उसे वापस लिया जाए, महंगाई पर रोक लगाया जाए। वही भाकपा पतरातु अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहां की मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीतियों से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है।
मोदी सरकार जब तक पेट्रोल डीजल सीएनजी के दामों में कमी नहीं करती है तब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एटक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे मोदी सरकार अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए देश मे पेट्रोलियम पदार्थो मे लगातार मूल्य वृद्धि किया जा रहा है । देश आज आर्थिक गुलामी की ओर जा रही है। कार्यक्रम में मनोज कुमार महतो, मनोज पहन, नरेश बेदिया ,प्रदीप सिंह, सत्यनारायण सिंह ,संदीप ठाकुर, आनंद सिंह ,ओम प्रकाश साहू, दीपक उरांव, सरवन सिंह ,जोगिंदर सिंह ,धर्मेंद्र साहू ,सूरज कुमार, संदीप कुमार राम ,शमीम अंसारी, सुजीत राम, सुशील कुमार महतो आदि लोग मौजूद थे।
Leave a comment