BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में देर रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक पर की फायरिंग,

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान शंकर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद उरांव के रूप में हुई है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला है। घटना बुधवार रात करीब दो बजे की है। वह अपने नानी के घर जंगीपुर में ही रहता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार गोविंद उरांव बुधवार देर रात किसी व्यक्ति को बाईक से छोड़कर अपने नानी के घर जंगीपुर लौट रहा था। इसी बीच घर पहुंचने से पहले कुछ ही दूरी पर बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली युवक की गर्दन और पीठ के बीच हिस्से में जा फंसी।

अपराधी मौके से फरार

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वहीं स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को पहले अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल युवक को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक को गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...