हजारीबाग

13 साल से फरार वारंटी समेत दो आरोपी गिद्दी पुलिस के शिकंजे में, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता बनी मिसाल

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग/गिद्दी : अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिद्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में गिद्दी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त और एक 13 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.06.2026 को गिद्दी थाना कांड संख्या 33/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त बंधन मांझी, पिता बिहारी मांझी, ग्राम बासकुदरा (Baskudra), थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं गिद्दी पुलिस की दूसरी और सबसे बड़ी उपलब्धि उस समय सामने आई जब ST 108A/13 से संबंधित स्थायी वारंटी रामप्रसाद गोप, पिता जेठू गोप उर्फ धनी गोप, ग्राम हेसालोंग, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर धारा 147/148/149/323/341/307/353/337/224/225 IPC के तहत मामला दर्ज था और वह पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को गिद्दी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में गिद्दी थाना लगातार अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सराहनीय कार्य कर रहा है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और तेज निगरानी के कारण फरार अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।
गिद्दी थाना पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि अपराध करने वालों या कानून से भागने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा। 13 साल से फरार वारंटी की गिरफ्तारी ने पुलिस की प्रतिबद्धता और मुस्तैदी को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...