हजारीबाग

मुहर्रम को लेकर कटकमदाग पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमदाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की।


थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग परंपराओं का सम्मान करते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश को साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि “कटकमदाग पुलिस हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। हमारा उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि लोगों के बीच विश्वास और सौहार्द का माहौल कायम रखना भी है। सभी नागरिकों के सहयोग से मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न होगा।”
पुलिस प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है तथा लोगों ने भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...