हजारीबाग

कटकमसांडी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कटकमसांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने की। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह पेलावल अंचल प्रभारी सपन कुमार महथा, कटकमसांडी अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी, विभिन्न अखाड़ा समिति के लाइसेंसधारी सदस्य, पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, आपसी भाईचारा, जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय-सीमा, सुरक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी अखाड़ा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा ने कहा कि मुहर्रम आपसी एकता और अनुशासन का प्रतीक है। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सके। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने की अपील की।
प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने कहा कि कटकमसांडी की पहचान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता से रही है। सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं तथा सामाजिक एकता का संदेश दें।
थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सभी अखाड़ा समितियां निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी अखाड़ा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक स्वर में मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। कटकमसांडी से एक बार फिर सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश पूरे क्षेत्र में देने की तैयारी शुरू हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...