हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग़

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए अड़रा पंचायत स्थित ग्राम सलगा डिपो के समीप एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएम-जनमन के अंतर्गत बनने वाली यह सड़क हजारीबाग-सिमरिया मुख्य पथ एनएच-522 से सलगा बिरहोर टांडा प्राथमिक विद्यालय तक जाएगी। करीब 1 किलोमीटर लंबी इस पक्की सड़क के निर्माण से आजादी के बाद पहली बार सलगा बिरहोर टांडा सीधे मुख्य धारा से जुड़ सकेगा।

दौरे के दौरान सलगा डिपो पहुंचने पर स्थानीय लोगों विशेषकर बिरहोर परिवारों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई। ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल को फूल-मालाएं पहनाईं, पुष्पगुच्छ भेंट किए और गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर पथ निर्माण की आधारशिला रखी।

शिलान्यास के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने बिरहोर परिवार के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने इस सड़क सौगात के लिए सांसद मनीष जायसवाल का आभार व्यक्त किया। संवाद के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पहले हमने आपके यहाँ बिजली और पानी की मुकम्मल व्यवस्था कराई और अब यह पक्की सड़क आपके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का काम करेगी। आपकी हर समस्या का समाधान एक-एक कर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने मौके पर मौजूद अन्य स्थानीय लोगों की भी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।

अपने इस सघन दौरे के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी निभाया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वे सलगा गांव के निवासी विजय यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी सुपुत्री को आगामी विवाह के उपलक्ष्य में शादी पूर्व लहंगा भेंट कर अपना आशीर्वाद दिया।
इसके बाद वे ग्राम सुल्ताना पहुंचे, जहां भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विजय गिरी के आवास पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर परिचर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, कटकमदाग मंडल सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, भाजपा नेता गणेश तूरी, विजय गिरी, सुरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, प्रमोद यादव, जगन्नाथ प्रजापति, राजू कुमार शाह, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

Khabar365newsमनोकामना नाथ मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ निःशुल्क...

हजारीबाग

पदमा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsप्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...