गिरिडीह। महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती टाटा मैजिक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे टाटा मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने समय रहते वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल की टीम ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य कराई और मामले की जांच शुरू कर दी।
Leave a comment