BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

ब्रेन मलेरिया का कहर! 3 स्कूली बच्चों की मौत, MGM में 20 मरीज भर्ती

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के पोटका क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। बीमारी की चपेट में आने से तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मरीजों का इलाज जारी है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल MGM Medical College and Hospital में करीब 20 मरीज भर्ती हैं, जहां चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी और उपचार में जुटी हुई है।

घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर सर्वे, जांच और दवा वितरण का कार्य कर रही है। लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और समय पर इलाज कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से बुखार, सिरदर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई है।

ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

तीसरी सोमवारी पर हरिहरधाम में उमड़ा सैलाब

Khabar365newsगिरिडीह। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर गिरिडीह के प्रसिद्ध हरिहरधाम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में तेज रफ्तार ट्रक ने कार और तीन बाइकों को मारी टक्कर,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

करंट की अफवाह से अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़,

Khabar365newsलखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं...