हजारीबाग: बिजली उपभोक्ताओं की समयबद्ध बिलिंग सुनिश्चित करने की दिशा में हजारीबाग सर्किल ने जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 प्रतिशत बिलिंग का उल्लेखनीय आंकड़ा हासिल किया है। 30 जून 2026 तक जारी Billing Performance Report के अनुसार, पूरे सर्किल में 4,70,012 प्रभावी उपभोक्ताओं में से 4,59,900 उपभोक्ताओं की सफल बिलिंग की गई, जबकि केवल 10,112 उपभोक्ता शेष रहे।
इस उपलब्धि में कटकमसांडी सब-डिवीजन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत बिलिंग दर्ज की। यहां 64,505 प्रभावी उपभोक्ताओं में से 63,621 की बिलिंग पूरी कर ली गई और मात्र 884 उपभोक्ता शेष रहे। यह प्रदर्शन पूरे हजारीबाग डिवीजन में सबसे उत्कृष्ट उपलब्धियों में गिना जा रहा है।
वहीं हजारीबाग डिवीजन ने 97 प्रतिशत, चतरा डिवीजन ने 98 प्रतिशत तथा बरही डिवीजन ने भी 98 प्रतिशत बिलिंग का लक्ष्य हासिल कर बिजली विभाग की कार्यकुशलता और टीमवर्क का मजबूत उदाहरण पेश किया।
बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का ही परिणाम है कि हजारीबाग सर्किल लगातार बेहतर बिलिंग प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस उपलब्धि से न केवल राजस्व संग्रह को मजबूती मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी समय पर और पारदर्शी बिजली सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
Leave a comment