रांची। झारखंड में बीडीओ और सीओ के पदों में कटौती के मुद्दे पर विधायक जयराम महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि सरकार को खर्च कम करना है, तो बीडीओ-सीओ के पद घटाने के बजाय मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती करनी चाहिए।
जयराम महतो ने कहा कि प्रशासनिक पदों में कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य और आम लोगों को मिलने वाली सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बीडीओ और सीओ जैसे अधिकारी ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं। ऐसे पदों में कटौती से योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के समाधान पर असर पड़ेगा।
इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Leave a comment