JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयुएनएल पतरातू में ड्यूटी के दौरान मजदूर का कटा हाथ, अस्पताल मिलने पहुंची अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

पीवीयुएनएल पतरातू में सुरक्षा मानकों का हो रहा उल्लंघन, सुरक्षा के नाम पर घपला बाजी कर रही कंपनी-अंबा प्रसाद

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीवीयुएनएल पतरातू में बीते सोमवार को ड्यूटी के दौरान असम निवासी 50 वर्षीय मजदूर तपन मुसोमोत्री के ऊपर लोहे का भारी समान गिर जाने से हाथ कट कर लटक गया था। इसके अलावा उक्त मजदूर के दोनों पर फ्रैक्चर हो जाने के साथ कई तरह के गंभीर चोट शरीर में आए थे।

गंभीर अवस्था में मजदूर को पतरातू के पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची के श्री जगन्नाथ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

घटना के सूचना पाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल रांची पहुंचकर घायल मजदूर से मुलाकात की उनका हाल-चाल जाना एवं हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

अंबा प्रसाद ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटना कंपनी प्रबंधन के लापरवाही से होती रहती है, बिना सुरक्षा मानकों का मजदूरों का कार्य पर लगाया जाना कतई बर्दाश्त युक्त नहीं है। पीवीयुएनएल पतरातू में सुरक्षा मानकों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है नियम कानून के धज्जियां उड़ाई जा रही है वहीं सुरक्षा के नाम पर कंपनी घपला बाजी कर रही है। कंपनी प्रबंधन अगर यही रवैया रखती है तो भारी विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

शहरग्राम के गुरु शिष्य स्टोन वर्क क्रेशर को लेकर उठे सवाल, रात में संचालन और प्रदूषण की शिकायत; जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव...

ActivegolaJharkhandRamgahRamgarh

पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंप

Khabar365newsगोला। गोला प्रखंड के पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर 8 लाभुकों के बीच किया गया बकरी का वितरण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण...