रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी में वर्षों से लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को प्रशासन द्वारा बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को सैकड़ों सब्जी विक्रेता सड़क पर उतर आए। आक्रोशित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बाजार दोबारा शुरू करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, हाट बाजार लगने के कारण सुबह और शाम के समय इलाके में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने बाजार को बंद करने का निर्णय लिया।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया और वैकल्पिक स्थान पर दुकान लगाने का प्रस्ताव भी रखा।
दुकानदारों का कहना है कि हाट बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो गई है। उन्होंने प्रशासन से बाजार को पुनः शुरू करने या वैकल्पिक स्थान पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
Leave a comment