BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ एसपी की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण सक्रिय अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा घटित काण्डों के त्वरित उद्भेदन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में एक अभिनव एवं तकनीक आधारित पहल की गई है। इसी क्रम में 36 में सदस्यीय “Crime Prevention & Detection Wing (C.P. & D.W.)” का गठन किया गया है तथा आरोप-पत्रित अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइलिंग एवं निगरानी हेतु एक Digital Criminal Monitoring Portal विकसित किया गया है।

जिलांतर्गत हत्या, संगठित अपराध, अवैध आग्नेयास्त्रों का उपयोग, एनडीपीएस अवैध शराब, डकैती, लूट, छिनतई, रंगदारी एवं अन्य सम्पत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2026 की अवधि में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, रंगदारी / फिरौती, डकैती, लूट, सेंधमारी (गृहभेदन), छिनतई, चोरी, वाहन चोरी एवं उत्पाद अधिनियम के मामलों में आरोप-पत्रित 1,971 अपराधकर्मियों को सूचीबद्ध करते हुए बुकलेट तैयार किया गया है।

एसपी श्री मुकेश कुमार लुनायत ने कहा दोहरे आपराधिक सत्यापन की इस संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के लिए रामगढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया है। भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के उपरांत प्रत्येक आरोप-पत्रित अपराधी की डिजिटल प्रोफाइलिंग इस पोर्टल पर की जाएगी, जिसमें उसका आपराधिक इतिहास, सत्यापन विवरण, वर्तमान निवास, अपराध शैली (Modus Operandi) सहित अन्य आवश्यक सूचनाएं सुरक्षित रूप से संधारित रहेंगी।

यह डिजिटल पोर्टल भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना के त्वरित उद्भेदन, अनुसंधान, सक्रिय अपराधियों की पहचान, निगरानी एवं अंतर-थाना समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिले के सभी थाना इस पोर्टल का उपयोग अनुसंधान एवं अपराध विश्लेषण के लिए कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त इसके माध्यम से जेल से जमानत पर रिहा हुए अपराधियों की नियमित निगरानी एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा ,
पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा उक्त सूची के आधार पर संबंधित अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...