हजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने झारखंड सरकार के दिवंगत पदाधिकारी स्व. बालेश्वर पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मौजूद लोगों ने स्व. पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। साथ ही इस घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग भी उठी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Leave a comment