नई दिल्ली। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, झारखंड के राजनीतिक हालात और पार्टी को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और राज्य में पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात के बाद इसे सकारात्मक और महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में झारखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
भाजपा नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बैठक को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
Leave a comment