रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड अंतर्गत रसदा गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रसदा गांव निवासी उगनी देवी गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर अपने नवनिर्मित मकान की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान एक विषैला सांप ने उसके हाथ में काट लिया। तत्काल परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, प्रखंड में हो रहे बारिश के कारण सांप के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस वर्ष 10 लोग स्नेक बाइट के शिकार हुए हैं।

Leave a comment