JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

भक्ति और आस्था के साथ आज शनिवार को पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी मंदिर में बिपद तारिणी पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी कंचन घटक ने विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना किया.

महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर माता को 13 प्रकार के फल, फूल और प्रसाद अर्पित किया और 13 गाँठ वाला रक्षा सूत्र पंडित के द्वारा बांधा गया। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बिपद तारिणी मां की पूजा करते है, मां उसके जीवन के सभी कष्ट, बीमारी, दुर्घटना और परेशानियों को दूर कर देती हैं। महिलाएं अपने पति, बच्चों और पूरे परिवार की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए ये पूजा करती हैं। इसीलिए पतरातू रेलवे कॉलोनी कालीबाड़ी में भी हर साल श्रद्धा के साथ बिपद तारिणी पूजा मनाई जाती है ताकि पूरे क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...