हजारीबाग

महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बना एचजेडबी आरोग्यम कुणाल अस्पताल

Share
Share
Khabar365news

कल लगेगा नि:शुल्क महिला एवं बाल स्वास्थ्य शिविर, मात्र 30,000 रुपये में सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध

हर महिला और हर बच्चे तक सुरक्षित,आधुनिक और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है : हर्ष अजमेरा

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक महिलाएं एवं अभिभावक पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं : जया सिंह

हजारीबाग

महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल चिकित्सालय द्वारा रविवार 19 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अस्पताल परिसर में इन-हाउस नि:शुल्क महिला एवं बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्थान इमली कोठी, लिटिल एंजेल्स स्कूल के समीप, बड़कागांव रोड, हजारीबाग वही 9031074363, 9031074364 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा वर्मा, डॉ. एस. कुमारी एवं डॉ. सुधा भेंगरा, बाल रोग एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. डी. के. गुप्ता तथा नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद्र द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में महिलाओं एवं बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में महिला स्वास्थ्य परामर्श, बाल रोग परामर्श, गर्भावस्था एवं सुरक्षित प्रसव संबंधी मार्गदर्शन तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। शिविर में भाग लेने के लिए किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है तथा इच्छुक महिलाएं एवं अभिभावक सीधे अस्पताल पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते हैं। महिलाओं एवं बच्चों के समग्र उपचार के लिए अस्पताल में गर्भावस्था की नियमित देखभाल, जटिल गर्भावस्था का उपचार, सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, गर्भाशय एवं अंडाशय से संबंधित रोगों का इलाज, दूरबीन विधि से शल्य चिकित्सा तथा नि:संतान दंपतियों की जांच एवं उपचार जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इसके साथ ही नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम द्वारा संपूर्ण उपचार, बाल शल्य चिकित्सा, अत्याधुनिक नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू लेवल-3), बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) तथा 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि सामान्य परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मात्र 30,000 रुपये में सिजेरियन प्रसव की विशेष सुविधा शुरू की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवार भी गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाओं का लाभ उठा सकें। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित, सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से हम हजारीबाग एवं आसपास के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि 19 जुलाई को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराना है। हम जिले की सभी महिलाओं एवं अभिभावकों से आग्रह करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...