jamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में रंगदारी के लिए फायरिंग, पुलिस को खुली चुनौती

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शनिवार को एक ओर SSP ने जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर गोलमुरी के टिनप्लेट सब्जी बाजार में अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। घटना शनिवार शाम की है। बदमाशों ने गोलमुरी सब्जी बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए रंगदारी के लिए हवाई फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। दुकानदारों के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों में भी दहशत फैल गयी।

इधर, सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, घटनास्थल से खोखा मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित दुकानदार मोथु राम ने आरोप लगाया कि उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। उनका आरोप है कि बाजार के पास स्थित खालसा बस्ती का रहने वाला करण रंगदारी की मांग कर रहा है। दुकानदार के मुताबिक, शुक्रवार शाम भी करण ने फोन कर एक लाख रुपये की मांग की थी।

जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब फिर धमकी भरा फोन आया। करण के एक साथी ने फोन पर उनकी बात करायी और रंगदारी नहीं देने पर उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी। गोलमुरी पुलिस ने हवाई फायरिंग की घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...