BreakingdumkaJharkhand

दुमका में फर्जी पुलिस बनकर वसूली, दो युवक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

दुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार को फर्जी पुलिस बनकर एक विधवा महिला के घर वसूली करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। दोनों आरोपी खुद को देवघर के सारठ थाना की पुलिस बताकर महिला को झांसा देने की कोशिश कर रहे थे।

निरंजन गोराई अपनी मां के साथ रहते हैं। आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने बिना किसी हंगामे के मसलिया थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए निरंजन ने बताया कि दोनों युवक चारपहिया वाहन से उनकी दुकान पर पहुंचे थे। वे खुद को देवघर जिले के सारठ थाना की पुलिस बताकर रौब झाड़ रहे थे और पूछताछ के बहाने दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और भागने से रोकने के लिए उन्हें बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया।

मसलिया थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की सूझबूझ और मसलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते फर्जी पुलिस बनकर वसूली की कोशिश नाकाम हो गई। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित बड़ी वारदात टल गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...