हजारीबाग

बारिश में भी नहीं थमेगा यातायात का पहिया: ट्रैफिक जवानों को मिला सुरक्षा का संबल, हजारीबाग यूथ विंग ने बांटे रेनकोट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: बरसात के मौसम में भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क पर दिन-रात तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस के जवानों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रविवार को देखने को मिला। हजारीबाग यूथ विंग की ओर से सीसीआर कंट्रोल रूम, हजारीबाग में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग की उपस्थिति में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक कर्मियों को सुरक्षित रखना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा हर मौसम में उनकी कार्यक्षमता को बनाए रखना है। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस निरीक्षक सह यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद, पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था को अनुशासित और सुरक्षित बनाने में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रिय भूमिका लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके नेतृत्व में नियमित वाहन जांच अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता, नो-पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
बारिश, धूप या किसी भी मौसम की चुनौती के बीच ट्रैफिक पुलिस लगातार चौराहों पर तैनात रहकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। ऐसे में रेनकोट वितरण जैसी पहल न केवल जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उनके प्रति समाज के सम्मान और सहयोग की भावना को भी दर्शाती है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवान हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका उत्साह बनाए रखना और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की भी जिम्मेदारी है। हजारीबाग यूथ विंग की यह पहल पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय तथा सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली है।
रेनकोट प्राप्त करने के बाद ट्रैफिक जवानों ने हजारीबाग यूथ विंग और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिसकर्मियों के सम्मान, उनके मनोबल और सेवा भावना को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरक प्रयास साबित हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...