
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू स्थित खैरा मांझी चौक में सोमवार को विवान बजाज शोरूम एवं सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बजाज कंपनी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पतरातू क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक शोरूम एवं सर्विस सेंटर खुलने से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को अच्छी सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।
शोरूम संचालक संतोष सिंह और प्रेमचंद शुक्ला ने बताया कि विवान बजाज में बजाज की सभी प्रमुख बाइक की बिक्री, आसान फाइनेंस सुविधा, आकर्षक ऑफर तथा बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सर्विस सेंटर में प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा बाइक की सर्विसिंग, मरम्मत एवं आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी।उद्घाटन के अवसर पर लोगों ने शोरूम का भ्रमण कर सुविधाओं की जानकारी ली और संचालकों को बधाई दी।
मौके पर कटिया मुखिया किशोर कुमार महतो,गणेश ठाकुर, अशोक पाठक,अर्जुन बरनवाल,संतोष बरनवाल, चन्दन बरनवाल,गायत्री कुमारी, स्तुति कुमारी, समीर कुमार,परशुराम महतो, सुरेंद्र बरनवाल,ब्रजेश सिंह, सन्नी बरनवाल, रवि बरनवाल हरेंद्र गोप, मोहम्मद सकील सहित कई लोग उपस्थित थे।
Leave a comment