हजारीबाग

17 साल पुराने केस पर लोहसिंघना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की तत्परता से वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हजारीबाग। लोहसिंघना थाना पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की सक्रियता और तत्परता के कारण करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समशेर सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता रविन्द्र सिंह, निवासी ओकनी लोहार टोली, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या-125/13, जीआर संख्या-631/13 के तहत मामला दर्ज था। इसी मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानतीय वारंट के आलोक में पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
इसी दौरान लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को सक्रिय किया और लगातार प्रयास के बाद वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को दिनांक 21 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लोहसिंघना पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में बढ़ा कानून का खौफ
लंबे समय से लंबित वारंट के निष्पादन में मिली इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के नेतृत्व में लोहसिंघना थाना पुलिस कानून से बचकर घूम रहे आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उनकी तत्परता, सक्रिय पुलिसिंग और मामलों की लगातार मॉनिटरिंग के कारण पुराने मामलों में भी कार्रवाई तेज हुई है।
लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की इस कार्रवाई की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। पुलिस की इस सक्रियता से स्पष्ट संदेश है—कानून की नजर से बचकर लंबे समय तक फरार रहना अब संभव नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में लगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 50 से अधिक लोगों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस

Khabar365newsप्रखंड स्तर पर पहुंची परिवहन विभाग की सुविधा, डीटीओ संतोष कुमार चौधरी...

हजारीबाग

महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और बच्चों की बेहतर देखभाल की दिशा में एचजेडबी आरोग्यम कुणाल की पहल

Khabar365newsनि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 270 लाभार्थियों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श का...