हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो रही भारी वर्षा के बावजूद कर्तव्यनिष्ठा और सक्रिय कार्यशैली का परिचय देते हुए कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उनके इस निरीक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सबसे पहले कटकमसांडी खाद्यान्न गोदाम पहुंचकर भंडारित अनाज की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। लगातार बारिश को देखते हुए उन्होंने अनाज में नमी की विशेष रूप से जांच कराई, ताकि लाभुकों तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुंचे। साथ ही गोदाम से निर्गत खाद्यान्न से संबंधित रजिस्टर एवं अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी के साथ कटकमसांडी के सहायक गोदाम प्रबंधक शौकत सरवर भी मौजूद रहे। उन्होंने गोदाम में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, समयबद्ध वितरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। शौकत सरवर की कार्यकुशलता, पारदर्शी कार्यशैली और जिम्मेदार नेतृत्व के कारण गोदाम का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो रहा है। उन्होंने बताया कि लाभुकों तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन के सभी मानकों का पूरी निष्ठा से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसके बाद बीडीओ पूजा कुमारी हटकोना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, उपलब्ध सुविधाओं तथा मरीजों को मिल रही चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी की यह कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लगातार फील्ड में रहकर निरीक्षण करना उनकी प्रशासनिक सक्रियता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने भी उनकी तत्परता और प्रगतिशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे नियमित निरीक्षणों से सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में और अधिक सुधार होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...

हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...