BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त के नाम व तस्वीर का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी WhatsApp ID, प्रशासन ने किया सतर्क

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़। उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों द्वारा एक फर्जी WhatsApp ID बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी WhatsApp नंबर +66 616482051 के माध्यम से जिले के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों से संपर्क कर राशि एवं उपहार की मांग किए जाने की जानकारी मिली है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि उक्त WhatsApp नंबर का उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। यह साइबर ठगी का प्रयास है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि उनके नाम से किसी संदिग्ध नंबर अथवा अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कोई संदेश, कॉल या धनराशि एवं उपहार की मांग की जाती है, तो उस पर विश्वास न करें।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को धनराशि, बैंक संबंधी जानकारी, OTP या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराधियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी अनधिकृत संदेश या कॉल पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...