
हजारीबाग। चानो स्थित एलएम ग्रुप ऑफ कॉलेज (नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फार्मेसी) में वार्षिक परीक्षा परिणाम, क्विज प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं वार्षिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का उत्सव भी मनाया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, बरकट्ठा विधानसभा के प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, अशोक देव, शशि मोहन सिंह, भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, भालचंद्र मिश्रा, दामोदर मेहता, अनंत कुमार आर्य, संस्थान के निदेशक लखन मेहता, डॉ. नीलू कुमारी एवं डॉ. रंजन मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा रही। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विशेष रूप से झारखंड राज्य के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों की सूची में एलएम ग्रुप ऑफ कॉलेज की दो छात्राओं ने स्थान बनाकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

पूजा कुमारी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया, जबकि कुमकुम पाण्डेय ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कड़ी मेहनत और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फार्मेसी जैसे क्षेत्र समाज की सेवा से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है।
संस्थान के निदेशक लखन मेहता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलएम ग्रुप ऑफ कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे संस्थान के शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों की मेहनत का परिणाम है। भविष्य में भी संस्थान इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और अधिक आकर्षक बना दिया तथा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य डॉ. कस्तूरी सिंह, मधु कुमारी, कंचन कुमारी, श्वेता रानी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, सागर कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह उत्साह, सम्मान और प्रेरणा के वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Leave a comment