Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर खाता खोलने के नाम पर ग्राहकों से ₹350 लिए जाने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि सीएसपी संचालक गौतम कुमार मंडल द्वारा नया बैंक खाता खोलने के साथ-साथ बंद खाते को पुनः चालू कराने के लिए भी ₹350 की राशि ली जा रही है।

ग्राहकों का कहना है कि सरकारी नियमों के अनुसार सीएसपी के माध्यम से शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोला जाता है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बावजूद उनसे ₹350 वसूले जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि राशि किस मद में ली जा रही है, इसकी स्पष्ट जानकारी ग्राहकों को नहीं दी जाती और न ही शुल्क संबंधी कोई संतोषजनक विवरण उपलब्ध कराया जाता है।

खाता खुलवाने पहुंचे एक ग्राहक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए बैंक प्रबंधन से यह स्पष्ट करने की अपील की है कि क्या खाता खोलने अथवा बंद खाते को पुनः सक्रिय करने के लिए ₹350 लेने का कोई अधिकृत प्रावधान है। यदि कोई शुल्क निर्धारित है, तो उसकी स्पष्ट जानकारी और रसीद ग्राहकों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। ग्राहकों का कहना है कि बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शुल्क संबंधी सभी नियमों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

हालांकि, इस संबंध में सीएसपी संचालक गौतम कुमार मंडल या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

अब देखने वाली बात होगी कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारी इन आरोपों पर क्या स्पष्टीकरण देते हैं और मामले की जांच किस प्रकार की जाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...