BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Share
Share
Khabar365news

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव ने 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे को अनोखे अंदाज में उठाया। विधायक 14वीं JPSC से संबंधित बैनर पहनकर विधानसभा परिसर पहुंचीं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।

विधानसभा परिसर में पहुंचते ही नीरा यादव का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और राज्य के हजारों अभ्यर्थी न्याय की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को मामले की गंभीरता को समझते हुए दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

नीरा यादव ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए और योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की जाए।

विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष लगातार JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। भाजपा और आजसू के विधायक भर्ती विवाद, छात्र आंदोलन और CID जांच को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

विधायक के इस विरोध प्रदर्शन ने विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया। विपक्ष का कहना है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

गौरतलब है कि 14वीं JPSC परीक्षा और JSSC CGL परीक्षा को लेकर राज्यभर में छात्र आंदोलन जारी है। वहीं, CID की जांच में लगातार कार्रवाई और गिरफ्तारियों के बाद यह मुद्दा झारखंड की राजनीति के केंद्र में बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...