रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिवभक्तों और कांवरियों का एक विशाल जत्था गाजे-बाजे और “बोल बम” के गगनभेदी जयकारों के साथ रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ।

कांवर यात्रा की रवानगी के अवसर पर स्थानीय समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यू मार्केट से रांची पहाड़ी मंदिर के लिए जल लेकर जाने की यह परंपरा पिछले 12 वर्षों से लगातार जारी है। राहुल कुमार सिंह ने कहा, “हम सभी शिवभक्त पिछले लगभग 12 वर्षों से पूरे नियम, निष्ठा और अगाध श्रद्धा के साथ न्यू मार्केट से जल उठाकर रांची पहाड़ी मंदिर जाते हैं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर साल यह जत्था और अधिक उत्साह के साथ अपनी भक्ति यात्रा पूरी करता है।”
जत्थे की रवानगी के समय उपस्थित स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी शिवभक्त कांवरियों को पारंपरिक रूप से रोली-तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा कराकर उनकी मंगलमय और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा माहौल “हर-हर महादेव”, “जय बाबा पहाड़ी” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि कांवरियों की यह कठिन और भक्तिमयी यात्रा सुगम, सुरक्षित एवं सफल हो, तथा भगवान शिव क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण करें। मौके पर मुख्य रूप से अवधेश चौरसिया,निर्मल जैन, संटू सिंह ,अरुण शर्मा, महाबीर अग्रवाल, अरविंद सोनी,महेंद्र साव, शशि कुमार, विनय गुप्ता, कन्हैया कुमार, नमोलू जैन, रोहित सिंह, सुधांशु कुमार, प्रियांशु चौरसिया, मनीष चौबे,राजा केशरी, लक्की राव, अरुण मारगंडी, मनन कुमार, दिनेश कुमार, सूरज केशरी, शुभम कुमार, राजू कुमार, इत्यादि गणनमान उपस्थित थे.
Leave a comment