
पुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए साथियों को मिली जिम्मेदारी
हजारीबाग। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी सदस्य अरुण राणा ने किया। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए और फेयर प्राइस शॉप डीलरों की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फिलहाल जिला कमिटी का चुनाव नहीं कराया जाएगा और वर्तमान पुरानी कमिटी को ही बरकरार रखते हुए उसका विस्तार किया जाएगा। संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों से कई साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।
इन साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी
सदर प्रखंड से धनेश्वर महतो, गोविंद गोप एवं मो. जलील, ईचाक से बिनोद मेहता, पदमा से श्याम सुंदर पांडे, बरकठा से बालेश्वर ठाकुर एवं नंदलाल तिवारी, चलकुशा से केदार यादव, बरही से केदार यादव, चौपारण से अशोक चंद्रघंटा एवं दिनेश यादव, कटकमसांडी से कैलाश यादव, कटकमदाग से अनुपम सिंह एवं मुरली चंद्र राम, केरेडारी से कुंवर साव, बड़कागांव से सत्येंद्र गुप्ता एवं बालेश्वर कुमार, चुरचू से सुकुल रजक एवं राम चरण कुरमाली, दारू से विकास कुमार एवं मो. इरशाद, टाटीझरिया से विजय प्रकाश मेहता तथा विष्णुगढ़ से टेक चंद महतो एवं शंभुनाथ पांडे को प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।
1 सितंबर को उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बैठक में यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि फेयर प्राइस शॉप डीलरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर आगामी 1 सितंबर 2026 को राज्यपाल महोदय के नाम उपायुक्त महोदय, हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने कहा कि डीलरों की जायज मांगों को मजबूती से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और उनके हितों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से लगातार आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में जिला महासचिव सह प्रदेश सचिव सुनील कुमार सिन्हा, राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, दिलीप पासवान, राम कृष्ण दुबे, भोला सिंह, अर्चना सिन्हा, रामेश्वर राम, चरण राम, एतवा तुरी, अरुण सिंह, कुमुद दास, सुखदेव साव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही डीलरों की सबसे बड़ी ताकत है। सभी प्रखंडों के साथियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा फेयर प्राइस शॉप डीलरों के हित और अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष जारी रहेगा।
Leave a comment