जामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ ऐसे भी अपराधी हैं जिन्होंने जामताड़ा को कलंकित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है और मानो कसम खा लिया हो कि हम नहीं सुधरेंगे,और ऐसे हि लोगों के ठगी के पैसे से अपना आलीशान मकान खड़ा करते रहेंगे,लेकिन हमारी जामताड़ा पुलिस भी कम नहीं है इन्होने भी ठान लिया है जब तक जामताड़ा को साइबर मुक्त नहीं करेंगे किसी भी आरोपी को छोड़ेंगे नहीं।जामताड़ा पुलिस को एक बार फिर साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह,को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस उपाधीक्षक,अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी,राजेश मंडल, पु०नि० पुष्पेश्वर दास, पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम सुन्दरजोरी स्थित सोनु कुमार मंडल, पिता रंजीत मंडल का घर में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में 02 साईबर अपराधी (1)गौतम कुमार मंडल उम्र 21 वर्ष,पिता बलराम मंडल और दूसरा सोनू कुमार मंडल उम्र 19 वर्ष पिता रंजीत मंडल जो कि दोनों हि ग्राम सुंदरजोरी,थाना कर्माटांड़ जिला जामताड़ा के रहने वाले हैं, को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं ये आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई-चालान का एपीके फाइल इंस्टॉल का मैसेज भेज कर ई-चालान का एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे, इसके बाद लोगों से उनके एटीएम और बैंक संबंधित सारी गोपनीय जानकारी लेकर ई वॉलेट के माध्यम से साइबर अपराध को अंजाम देते थे इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 60/26, दिनांक 21.09.2026 के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment