Home Active पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो के विभिन्न अखाड़ों में विधि विधान से संपन्न हुआ करम पर्व
ग्राम पंचायत कोतो के महली टोला,बोन टोला, मुंडा टोला,रहुनियागढा, तिलैया टांड़, शाही टांड़, बिरहोर कौलनी, अम्बा टोला,खुटी टांड़,डाडीडीह के करम अखाड़ों में कल दिन भर बारिश के बाबजूद भी माताओ बहनों का उल्लास कम नहीं हुआ। सभी ग्रामीण ढोल नगाड़े व मांदर के थाप पर थिरकते रहे। मौके पर उपस्थित वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी सभी अखाड़ों में जाकर ग्रामीणो का अभिवादन किया तथा मांदर के थाप पर थिरकते नजर आए।

उन्होंने कहा कि करम पर्व में बहने अपने भाईयों के लिए एक दिन का उपवास करती है और बड़ी ही विधि विधान से पुजा अर्चना कर भाईयों की लंम्बी उम्र की कामना करती है। पंचायत सहित पुरे झारखंड में करम पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है, इसमें प्रकृति द्वारा दिए गए कर्म के डाल की पुजा की जाती है । करम पर्व ग्राम पंचायत कोतो सहित पुरे झारखंडवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं व बधाईयां दी।

मौके पर सपन दास,भोला कुमार, प्रथम चौधरी प्रिंस कुमार, किशोर मुंडा, शंकर मुंडा, दिनेश मुंडा, बालेश्वर महली, महावीर महली, संतोष उरांव,शंकर महतो,चीभु महतो, महावीर महतो,करन महतो, मुकेश महतो,चंदन महतो, जितेंद्र महतो,संजय ठाकुर, बालेश्वर महली, मनबोध महली,लालो महली,सुमन कुमारी, सबिता उरांव, आंचल देवी, मुनि देवी,यह
रीना देवी,फुलकुमारी देवी, सीमा देवी आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...