ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट

कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण कुडू प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुडू के जामुन टोली में एक बड़ा हादसा हो गया।
जामुन टोली निवासी जीरो भगताईन, पति – स्व. मंगरा भगत, के घर पर एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से उनका कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर की दीवारें टूट गईं और ऊपर लगा करकट पूरी तरह से टूट कर बिखर गया।
इस घटना में उनके घर में बंधी एक बकरी की भी दबकर मौत हो गई।
घटना के बाद गांव के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को घर से हटाया।
पीड़िता जीरो भगताईन अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गरीबी के कारण वे अपने टूटे हुए घर को दोबारा बनाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। अब उनके सामने अपने बाल-बच्चों के साथ रहने का संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासन से लगाई गुहार

पीड़िता ने पंचायत जनप्रतिनिधि, कुडू प्रखंड प्रशासन एवं लोहरदगा जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि सरकारी प्रक्रिया के तहत स्थल की जांच कर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें सिर ढकने के लिए एक छोटा सा मकान मिल सके और वे अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण सुरक्षित तरीके से कर सकें।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द जांच कर पीड़ित महिला को आपदा राहत एवं आवास योजना का लाभ दिया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...