
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पालू की तेतरियाटांड़ में मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टंडवा निवासी सुदामा कुमार बाइक से पतरातु की ओर आ रहे थे। इसी बीच तेतरिया टांड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी भिडंत हो गई।

जिससे सुदामा कुमार और दूसरी बाइक में सवार सुरजी देवी कृष्ण कुमार और अंश कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आजसू पार्टी के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने अपने वहां से ने तत्काल चारों घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने सुदामा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वही घायल सुरजी देवी और कृष्ण कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और वस्तु स्थिति की जानकारी ली।
Leave a comment