Home Uncategorized *रामगढ़ चेंबर चुनाव को लेकर विनय कुमार अग्रवाल गुट ने चलाया जोरदार जनसंपर्क अभियान*
Uncategorized

*रामगढ़ चेंबर चुनाव को लेकर विनय कुमार अग्रवाल गुट ने चलाया जोरदार जनसंपर्क अभियान*

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का सत्र 2023-25 का द्विवार्षिक चुनाव को लेकर विनय कुमार अग्रवाल के गुट के सभी सदस्यों ने सांडी, रामा नगर, वीआरएल गेट, टोटी झरना रोड का दौरा कर लोगो से मिलकर विनय कुमार अग्रवाल के गुट के पक्ष में वोट करने की अपील किया। जन संपर्क के दौरान सदस्यों ने व्यापारियों से कहा कि रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री का सत्र 2023-25 वार्षिक चुनाव में इस टीम के सभी सदस्यों को अपना वोट देकर विजय बनावे और सेवा का मौका दें। कहा गया कि जिला के व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के हितों की रक्षा के लिए हमारी टीम पूरी तरह से काम करेगी ! उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को पूरी सुरक्षा मिले जिससे कि वह निर्भीक होकर अपना व्यवसाय चला सके इसके लिए हम संबंधित पदाधिकारी से मिलकर बात करेंगे ! हम लोग रियाडा से मिलकर रामगढ़ जिले में उद्योग लगाने के लिए नए क्षेत्र बनाने की मांग भी करेंगे। मौके पर रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष मनजी सिंह, विनय कुमार अग्रवाल, अमरेश गणक, गोपाल शर्मा,मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू, दिनेश पोद्दार विनय कुमार सिंह,मुरारी लाल अग्रवाल, मनजीत सहानी,सरोज कुमार सिंह,जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...