Uncategorized

महिला सखी मंडल के पैसे बैंक जमा करने जा रही महिला के साथ छिन्नतई

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : पदमा ओपी थाना अंतर्गत बिहारी पंचायत के बुंडू गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के बुंडू गांव कि रहने वाली विवाहिता महिला कंचन देवी पडोसी गांव से महिला सखी मंडल के पैसे को जमा कर बैंक में जमा करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बगल गांव के कुछ उचक्कों के द्वारा महिला से पैसे की छिन्नतई की गई। फिर उन लोगों के द्वारा मारपीट भी किया इसके बाद उनके साथ गलत बर्ताव भी किया गया। उक्त महिला के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती करवाया । जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दे कि इस पूरी घटना को लेकर महिला के परिजनों ने पदमा ओपी थाने में प्राथमिक की दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता महिला के पति बनवारी राणा ने बताया कि इससे पूर्व भी पीड़ित महिला के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर उन्होंने पहले भी पदमा ओपी थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई है। इधर इस घटना को लेकर पदमा ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिक की दर्ज की गई है और आगे की छानबीन की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...