Uncategorized

आईजीएम स्कूल परिवार ने मनाया सामूहिक वन भोज

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग / स्थानीय इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मंडई कलां, हज़ारीबाग में दशवीं कक्षा के फाइनल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह , विद्यालय के निदेशक बिपिन कुमार सिन्हा एवं प्राचार्या वीणा प्रसाद की सलाह पर सामूहिक वनभोज के माध्यम से सम्पन्न हुआ।ऐसा अनोखा कार्यक्रम, विद्यालय के इतिहास में इसके पूर्व कभीनहीं हुआ था। इस वनभोज कार्यक्रम में विद्यालय के सारे, लगभग 600 बच्चे शामिल हुए , जिन्होंने खुलकर वनभोज का लुत्फ उठाया। इसमें विद्यालय के 25 शिक्षक एवं 10 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी भागीदारी रही। उक्त सन्दर्भ में प्राचार्य बिपिन कुमार सिन्हा का मत यह था कि वर्ष भर तो शिक्षकों और छात्रों के बीच अनुशासनिक दूरी बनी ही रहती है, सो वर्ष में कम से कम एक दिन तो छात्र- छात्राओं को , उनके और शिक्षकों के बीच एक पारिवारिक माहौल सा महसूस हो सके। और इसी सोच के तहत उन्होंने इस वनभोज की योजना को जमीन पर उतारने का मन बनाया। इस आयोजन के लिये डेमोटांड पार्क जैसे रमणीय स्थान का चयन किया गया , जहाँ बच्चों ने जमकर मौज -मस्ती की । सार्वजनिक भोजनोपरांत पार्क में ही दशवीं के छात्र – छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई – कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए, न सिर्फ निदेशक- प्राचार्या, बल्कि समस्त शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्मचारी भाव – विह्वल हो गए। बिपिन कुमार सिन्हा ने बच्चों को उनके भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि अपने भविष्य के निर्माता इंसान खुद होता है, इसलिये बच्चे अभी से अपने भविष्य को सजाने- संवारने में जुट जाएं।कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाने में रुस्तम अंसारी कर राहुल दुबे सर अभिषेक सर योगेंद्र सर आशीष चौबे सर प्रियंका मैडम श्वेता मैडम राखी मैडम संजू मैडम खुशबू मिस गीता मिस सबा मिस मोनिका मिस समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी नॉन टीचिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...