Uncategorized

*प्रशासन कड़ाई से निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की ओर बढ़ाए कदम:धनंजय कुमार पुटूस*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। राजनीतिक पार्टिया भी काफी सक्रिय हो चुकी है। इसी बीच संभावित प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की माँग की है।
जारी विज्ञप्ति में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि
उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही रामगढ़ के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ने गुरुवार को धारा 144 के तहत पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। लेकिन इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। पूरे जिले में विभिन्न पार्टियों द्वारा बिना पूर्वानुमति के सभा व बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को सत्ता में शामिल दल के प्रदेश अध्यक्ष लाव लश्कर के साथ आए तथा बगैर अनुमति के सम्मेलन किए। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हूटर बजाते हुए शहर में प्रवेश किया। ऐसे में प्रशासन द्वारा कराए जाने वाले उपचुनाव का निष्पक्ष होना पर सवालिया निशान लगता है। प्रशासन से अनुरोध है कि बगैर किसी दल के दबाव में आए निष्पक्ष चुनाव के लिए कानून के तहत कार्य करें तथा पार्टियों को कानून के दायरे में रहकर चुनाव प्रचार व अन्य चुनाव कार्य करने को कहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...