JharkhandRanchi

अग्रवाल युवा सभा ने किया आम्रेश्वर धाम की धार्मिक यात्रा

Share
Share
Khabar365news

अग्रसेन धारा के अंतर्गत दो स्थायी प्याऊ का हुआ शुभारंभ

अग्रवाल युवा सभा, राँची द्वारा आम्रेश्वर धाम खूंटी की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आयोजित की गई। सुबह 11 बजे सभी 125 से भी अधिक श्रद्धालुगण एवं सदस्यगण डी.पी.एस. स्कूल गेट के समीप एकत्रित होकर, एक साथ आम्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। वहां पहुँचकर उपस्थित सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।जल, दूध, शहद, घी, दही, अक्षत, बेलपत्र, शमी पत्र एवं पुष्प से शिवलिंग अभिषेक कर आरती की गई। इसके पश्चात 101 किलो दूध से बनी खीर का भोग भोले बाबा को अर्पित कर, सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। तत्पश्चात “अग्रसेन धारा” के अंतर्गत दो स्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आंगनबाड़ी की सी.ओ. प्रशासनिक अधिकारीगण आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति, प्याऊ दानदाता, संस्था के सभी सदस्यगण एवं उनके परिवारजनों के कर-कमलों द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ ही 6 वातानुकूलित पंखों का भी अनावरण किया गया। मंदिर परिसर के विश्रामगृह में दोपहर भोजन एवं चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था अग्रवाल युवा सभा द्वारा की गई। प्रसाद वितरण के उपरांत सभी श्रद्धालुगण शांतिपूर्वक प्रस्थान किए। अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने बताया कि इस सफल आयोजन का श्रेय कार्यक्रम संयोजकों सन्नी टिबड़ेवाल, अनीश सरावगी, यश सुरेका, तरुण सर्राफ, राहुल अग्रवाल, उज्ज्वल मुरारका को जाता है, जिनकी मेहनत और समर्पण के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उनकी कुशल व्यवस्था एवं सेवा भावना को साधुवाद दिया‌।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...