Home Hazaribagh यात्री वाहनों के सभी तरह के कागजातों की होगी जांच:डीटीओ
Hazaribagh

यात्री वाहनों के सभी तरह के कागजातों की होगी जांच:डीटीओ

Share
Share

हजारीबाग: जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बैद्यनाथ कामती ने बताया कि अब सभी छोटे और बड़े यात्री वाहनों की नियमित जांच की जाएगी।

जांच में टैक्स, परमिट, फिटनेस, प्रदूषण और समय सारणी जैसे कागजात देखे जाएंगे। वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और कंडक्टरों के पास कंडक्टरी लाइसेंस होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वाहन में तय सीमा से ज्यादा यात्री या भारी सामान ले जाना मना होगा।गलत जगह पर भारी वाहन खड़ा करने पर वाहन मालिक पर जुर्माना लगेगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।इसके लिए एक छापेमारी दल भी बनाया गया है। आम लोगों की शिकायत मिलने पर भी जांच की जाएगी।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव बिजय कुमार ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...